{"_id":"672a8278eeca869e5a005c05","slug":"loan-of-rs-1350-lakh-given-to-nine-self-help-groups-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-119858-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नौ स्वयं सहायता समूहों को दिया 13.50 लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नौ स्वयं सहायता समूहों को दिया 13.50 लाख का ऋण
Wed, 06 Nov 2024 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंक शाखावार ऋण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला सहकारी बैंक शाखा वड्डा की ओर से नौ स्वयं सहायता समूहों को 13.50 लाख रुपये का ऋण सीसीएल के माध्यम से स्वीकृत किया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक ललित शर्मा ने महिलाओं को ऋण की जानकारी देते हुए उसका सदुपयोग करने का आह्वान किया। उपासक के ग्रामीण वित्त समन्वयक महेश पांडेय ने महिलाओं को बैंक ऋण के फायदे एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, फसल बीमा से जुड़ने को प्रेरित किया। ब्लॉक मिशन प्रबंधक बबिता कलखुड़िया ने कहा कि एनआरएलएम की ओर से ऋण शिविरों का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। रीप के सौरभ जोशी ने व्यक्तिगत उद्यम से जुड़कर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक बशीर अहमद, मयंक कुमार, जितेंद्र, साहिल, रेखा जोशी, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।