फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Library

निजी प्रयासों से तैयार किया ज्ञानप्रकाश पुस्तकालय

Sun, 13 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 13 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
 इसे हिंदी के प्रति प्रेम एवं साहित्य के प्रति अनुराग ही कहा जा सकता है कि आज डा. पीतांबर अवस्थी के बजेटी गांव में स्थित ज्ञानप्रकाश सार्वजनिक पुस्तकालय में हिंदी साहित्य और हिंदी में लिखी गई 15 हजार से ज्यादा पुस्तकों का संग्रह हो चुका है। इस पुस्तकालय में आपको चंद्रधर शर्मा गुलेरी की ‘उसने कहा था’ कहानी से लेकर वर्तमान पीढ़ी के साहित्यकार उदयप्रकाश की ‘तिरिछ’ जैसा कहानी संग्रह भी पढ़ने को मिल जाएगा। कुमाऊं के लगभग हर रचनाकर्मी की किताब पुस्तकालय की शोभा बढ़ा रही है। इसमें रत्ना पंत, शैलेश मटियानी, बटरोही, डा. शेखर पाठक, शिवानी, देवसिंह पोखरिया, जगत सिंह बिष्ट, शीतांशु भारद्वाज, प्रयाग जोशी आदि रचनाकारों की लिखी हुई किताबें हैं।
विज्ञापन

डा. अवस्थी बताते हैं कि 1996 में उनको एक कबाड़ वाले के पास हिंदी साहित्य की कुछ किताबें मिली थी। उसे कुछ पैसे देकर वह घर ले आए। उसके बाद उन्होंने ठान लिया कि हिंदी की पुस्तकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। वर्ष 2003 में उन्होंने ज्ञानप्रकाश पुस्तकालय तैयार किया, इसमें तुलसी, कबीर, जायसी, सूरदास, मीराबाई, अज्ञेय, मुक्तिबोध, त्रिलोचन शास्त्री, हजारीप्रसाद द्विवेदी, जयशंकर प्रसाद, प्रेम चंद, मनु शर्मा की पुस्तकों के अलावा इतिहास, संस्कृति, समाज विज्ञान, साहित्य, आलोचना, जीवन दर्शन, गढ़वाली, कुमाऊंनी शब्दकोष, व्यावसायिक क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग समेत हजारों पुस्तकों का संग्रह है।
विज्ञापन

डा. अवस्थी बताते हैं कि यदि कभी बड़े शहरों में जाने का मौका मिला तो वहां से दो-चार पुस्तकें जरूर खरीद लाते हैं। कुछ हिंदी प्रकाशन समूहों से वह नियमित किताबें मंगाते रहते हैं। वह दावे के साथ कहते हैं कि उनके पुस्तकालय में सभी विषयों के संदर्भ ग्रंथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed