{"_id":"6931be2b35d8f9fcd70a4113","slug":"leopards-terror-continues-in-tadag-village-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-132623-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तड़ाग गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तड़ाग गांव में तेंदुए की दहशत बरकरार
Thu, 04 Dec 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के तड़ाग गांव में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डर के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। वन विभाग की ओर लगाए पिंजरे में दूसरे दिन तक तेंदुआ आसपास तक नहीं फटका। वन विभाग सुरक्षा ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ गश्त कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ गांव की सीमा में दिखाई दे रहा है। पूर्व में तेंदुआ कई मवेशियों की जान ले चुका है। सहमी महिलाएं लकड़ी और मवेशियों के लिए चारा लेने जाने में डर रही हैं। रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग और सुरक्षा को देखते हुए गांव के पास पिंजरा लगा दिया गया है लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे के आसपास तक नहीं आया है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन