फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard trapped in the fields Gerbadh

खेतों के लिए की गई घेरबाड़ में तेंदुआ फंसा

Wed, 28 Dec 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Dec 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in the fields Gerbadh
बेहोशी की हालत में पिंजरे में पड़ा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मूनाकोट गांव में बुधवार सुबह एक तेंदुआ खेतों के लिए की गई कंटीली घेरबाड़ में फंस गया। घटना सुबह करीब चार बजे की होगी। जैसे ही तेंदुआ कंटीली घेरबाड़ में फंसा उसने गुर्राना शुरू कर दिया। तेंदुए के गुर्राने से लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोग साहस कर जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक तेंदुआ कंटीले घेरबाड़ में फंसा है। वह छटपटाता रहा, लेकिन घेरबाड़ से नहीं निकल पाया। तेंदुए के पिछले पैर बुरी तरह इन कंटीले तारों से उलझ गए थे। बताया गया कि जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए लोग इस तरह की घेरबाड़ करते हैं।

विज्ञापन


तेंदुए के फंसने की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग के एसडीओ एके श्रीवास्तव, वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को बेहोश करने के लिए ट्रेंकुलाइजर का इस्तेमाल किया गया। बाद में उसे पिंजरे में डालकर जिला मुख्यालय लाया गया है। वन रेंजर ने बताया कि तेंदुआ मादा है और उसकी उम्र करीब साढ़े चार साल की होगी। तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन


उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तेंदुआ पकड़ते समय फॉरेस्टर जगदीश बिष्ट, हेमचंद्र जोशी, केशव दत्त जोशी, कैलाश आदि थे। ट्रेंकुलाइजर लगने से तेंदुआ फिलहाल बेहोशी की हालत में है। मूनाकोट में तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। बताया गया कि अक्सर इस इलाके में तेंदुए नजर आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed