{"_id":"6326041f0af5c52d8d6286cf","slug":"leopard-took-away-two-and-a-half-year-old-child-from-mother-s-back-pithoragarh-news-hld476043568","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: मां की पीठ से बंधी ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, मुख्य वन संरक्षक करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: मां की पीठ से बंधी ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ, मुख्य वन संरक्षक करेंगे जांच
Sun, 18 Sep 2022 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:31 PM IST
सार
बता दें कि तेंदुए के हमले के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए का पीछा किया। इसके बाद घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
भारती महरा (फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
विस्तार
पिथौरागढ़ के बेरीनाग ब्लॉक के चचरेत गांव में 17 सितंबर को मां की पीठ से बंधी बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया था। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं को सौंपी और 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू कर दिया है। प्रभागीय वन अधिकारी ने पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि का आंशिक भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास दो पिंजरे लगा दिए हैं। इसके साथ ही कैमरा ट्रैप और फॉक्स लाइटें भी लगाई गई हैं। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. समीर सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल आबादी से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर है, जहां आसपास झाडियां हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोई कमी सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की है।