{"_id":"5b01ac4e4f1c1b5a798b53e2","slug":"leopard-strikes-a-helpless-teenager-by-attacking-the-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने काफल तोड़ रही किशोरी पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने काफल तोड़ रही किशोरी पर हमला कर घायल किया
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 20 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में करौली गांव की जख्मी बालिका ललिता जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा क्षेत्र के एक गांव में तेंदुए ने काफल खाने गई एक किशोरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बालिका किसी तरह तेंदुए के चंगुल से बच सकी। बालिका को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना के बाद से यहां के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार करौली गांव निवासी ललिता जोशी (12) पुत्री गोविंद बल्लभ जोशी शनिवार शाम को घर से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर जंगल के किनारे काफल के पेड़ से काफल तोड़ रही थी। इस बीच पेड़ में चढ़ी ललिता पर पेड़ के नीचे पहुंचे तेंदुए ने झपट्टा मारा। बालिका के शोर मचाने पर आसपास से मौके पर पहुंची भीड़ के बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। अलबत्ता झपट्टा मारने में ललिता के दाहिने हाथ व कोहनी में निशान लग गए। चोटिल बालिका को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वारदात की जानकारी के तुरंत बाद भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा।