फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard roaming on the road in Bedinagar, people are scared

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में सड़क पर घूम रहा तेंदुआ, लोग भयभीत

Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leopard roaming on the road in Bedinagar, people are scared
बेड़ीनाग की सड़क पर चहलकदमी करता तेंदुआ। स्रोत: स्थानीय
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग नगर क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से लोग भयभीत हैं। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने गश्त शुरू कर दी है। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि नगर में तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कैद होने से लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, शिकायत मिलने पर वन विभाग ने तेंदुए से बचाव के लिए त्रिपुरादेवी, क्वेराली, भट्टीगांव, ढनौली, छलोड़ी, कल्लूखान और ट्रेजरी लाइन में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए माइक से लोगों को जागरूक और सतर्क किया जा रहा है। रेंजर चंदा मेहरा ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जंगली पशुओं को भगाने वाली मशीन लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed