फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard kills woman in Devalthal area

देवलथल में क्षेत्र में तेंदुए ने महिला को उतारा मौत के घाट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills woman in Devalthal area
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील क्षेत्र के टूपा घर में तेंदुए ने हमला करके एक महिला की जान ले ली है। घटना की सूचना मिलने पर तहसील, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले 17 दिसंबर को तेंदुए ने 10 किलोमीटर दूर मोड़ी में सरली देवी की जान ले ली थी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर देवलथल क्षेत्र में ग्राम सभा पुखरोड़ा के टूपा घर में शाम पौने पांच बजे के करीब लीला देवी (45) अपने घर से करीब 25मीटर दूर गौशाला के पास गई थी। इस दौरान घात लगाए तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला शोर करती इससे पहले ही तेंदुए ने उसकी जान ले ली। देर शाम गांव के एक ग्रामीण उस रास्ते से गुजरे तो उन्हें लीला देवी का लहूलुहान शव दिखा तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता मान सिंह को दी। मान सिंह से मिली सूचना पर प्रभारी तहसील सुभाष राम, एसओ सुनील बिष्ट और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना स्थल से मृतक महिला का शव पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। इधर लोगों ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश कुमार ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed