फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard in the city; people confined to their homes in fear

Pithoragarh News: नगर में तेंदुआ, दहशत से घर में लोग

Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard in the city; people confined to their homes in fear
पिथौरागढ़। नगर में रिहायशी इलाकों के भीतर तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। रविवार शाम जहां भाटकोट में तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश की, वहीं पवन विहार कॉलोनी में एक साथ तीन तेंदुए घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आए दिन आबादी वाले क्षेत्रों में इन वन्यजीवों के दिखने से खौफ का यह आलम है कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।जिला मुख्यालय के न्यू भाटकोट क्षेत्र में बीते रविवार को तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर गुलदार कुत्ते को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मी टॉर्च के सहारे गुलदार को खोजने में जुटे रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बताया कि आए-दिन क्षेत्र में गुलदार दिख रहा है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की बात कही गई लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। वहीं पवन विहार कॉलोनी में भी घर के आंगन में एक साथ तीन तेंदुओं की चहलकदमी सीसीटीवी में कैद हुई है। घनी आबादी वाले नगर में तेंदुओं की सक्रियता ने महिलाएं और बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोक दिया है। हालात यह है कि शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन

--------------------
पिथौरागढ़ में बढ़ गई है जंगली जीवों की सक्रियता
पिथौरागढ़ नगर के आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुओं की सक्रियता बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह में ही जाखनी क्षेत्र में गलियों में तेंदुओं के घूमने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पवन विहार कालोनी में पालतू कुत्ते को उठा ले जाने की घटना भी सामने आई है। नगर के दौला, भाटकोट, जाखनी, कासनी क्षेत्र में आए दिन तेंदुओं के दिखाई देने के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
-नगर क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता बढ़ी है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में गश्त भी कर रही है। लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी।
-दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article