फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard found injured in Dooni forest

दूनी के जंगल में घायल मिला तेंदुआ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard found injured in Dooni forest
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के दूनी क्षेत्र में एक तेंदुआ घायल हालत में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को कैद कर लिया। रेंज कार्यालय दसाईथल में उसका उपचार किया जा रहा है। मंगलवार शाम को दूनी के जंगल में कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुए को देखा। शरीर के पिछले हिस्से में चोट होने के कारण तेंदुआ घिसटकर चल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। बुधवार को वन विभाग की टीम पिंजरे के साथ दूनी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से घायल तेंदुए को पिंजरे में डाला गया। उसके बाद उसे रेंज कार्यालय लाया गया। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुआ पहाड़ी से गिरने के कारण या फिर सूअर से हुए संघर्ष में घायल हो सकता है। उसका उपचार किया जा रहा है। टीम में वन दरोगा मदन राम, वनरक्षक लक्ष्मी दत्त, हर्ष राजीव, कमलेश कार्की, देवेंद्र मेहरा, महिपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed