फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   leopard attacked woman in aagar

आगर में तेंदुए ने महिला का किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
leopard attacked woman in aagar
माया देवी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के ग्राम आगर में तेंदुए ने एक महिला को घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद परिजनों के मौके पर पहुंचने से महिला तेंदुए का निवाला बनने से बच गई। महिला को आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात आठ बजे ग्राम आगर में माया देवी (59) पत्नी केशव दत्त घर के बाहर स्थित शौचालय को जा रही थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने पंजे से महिला के गले पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद परिजन बाहर आए। परिजनों के शोर मचाकर तेंदुए को किसी तरह भगाया। इसके बाद ग्रामीण महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। महिला के गले और पैर पर चोटें आई हैं। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। रेंजर डीसी जोशी ने ग्रामीणों से रात के समय सजग रहने की अपील की है। कहा रात के समय अकेले घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन

दिसंबर में तेंदुए ने दूसरी बार किया हमला
पिथौरागढ़। नौ दिसंबर को तेंदुए ने चंडाक क्षेत्र के जंगल में मवेशियों के लिए घास काट रही दीपा रावत (23) को घायल कर दिया था। ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल उपचार को लाया गया। हमले में महिला के गले में गंभीर घाव हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो आदमखोर तेंदुओं को किया जा चुका है ढेर
पिथौरागढ़। चंडाक, पपदेव, सुकौली, बडौली, पौण में तेंदुए ने इस साल चार लोगों को मौत के घाट उतारा। तीन लोग तेंदुए के हमले में मौके पर ही मारे गए थे, जबकि एक बच्चे ने उपचार के अभाव में दो माह बाद दम तोड़ दिया था। तेंदुए ने नौ से अधिक लोगों को घायल किया था, जिसके बाद शिकारी सैय्यद बिन हादी ने 29 सितंबर को पौण-हुड़ेती और आठ नवंबर को चंडाक क्षेत्र में आदमखोर घोषित हो चुके तेंदुओं को मौत के घाट उतारा था। वहीं एक तेंदुए को वन विभाग ने चंडाक क्षेत्र में पिंजरे में पकड़ा था।
तेंदुए के हमले
- 21 सितंबर को सुकौली में युवक की मौत
- 24 सितंबर को छाना पांडे में 12 वर्षीय बालिका की मौत
- 14अक्तूबर को पपदेव में एक महिला की मौत्
- 4 नवंबर को नेपाली बालक ने जिला अस्पताल में तोड़ा था दम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed