फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard. attacked. four women. life saved. chance.

Pithoragarh News: खतीगांव में तेंदुए ने चार महिलाओं पर किया हमला, संयोग से बची जान

Wed, 30 Oct 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard. attacked. four women. life saved. chance.
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही है। जिले के खतीगांव में तेंदुए ने हमला कर चार महिलाओं को घायल कर दिया। संयोग से सभी की जान बच गई। एक साथ चार महिलाओं पर हमले की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह खतीगांव की इंदिरा देवी (55) बिस्तर से उठकर आंगन में पहुंची। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आंगन में पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। फिर तेंदुए ने कुछ दूरी पर आंगन में खड़ीं पद्मा देवी (52) पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

चीखने चिल्लाने से तेंदुआ उन्हें छोड़कर भागा तो अगले पड़ोस में बाहर निकलीं कस्तूरा देवी (39) पर भी धावा बोल दिया। शोर मचाने पर तेंदुए ने वहां से निकलकर अगले मोहल्ले में आंगन में मौजूद मीना देवी (30) पर हमला कर दिया। सभी के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ जंगल में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल पद्मा, कस्तूरा और मीना को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं इंदिरा देवी को नाकोट के निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। एक साथ तेंदुए के चार महिलाओं पर हमले की घटना से ग्रामीणों के साथ ही पूरे क्षेत्र में दहशत है।
सूचना पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र सिंह बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह और वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं टीम ने गांव पहुंचकर तेंदुए का पता लगाने के लिए गश्त की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। अधिकारियों के मुताबिक टीम अगले कुछ दिनों तक गांव में मौजूद रहेगी।
ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से हिंसक तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। टीम में रेंजर पूरन सिंह देउपा, उप वन क्षेत्राधिकारी कुणाल बिष्ट, वन दरोगा तेज सिंह, महिमा स्यालाकोटी, वन आरक्षी गिरीश जोशी, मनोज ज्याला, प्रियंका पंत, नीलम जोशी, प्रकाश जोशी, योगेश पांडे भारती शामिल रहे।

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा पिंजरा
पिथौरागढ़। खतीगांव में तेंदुए के एक साथ चार महिलाओं पर हमला करने की घटना से वन विभाग भी हैरान है। बुधवार देर शाम वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर खतीगांव पहुंची। गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। संवाद


कोट -
खतीगांव में तेंदुए ने चार महिलाओं पर हमला किया है। सूचना के बाद टीम गांव भेजी गई। गश्त के दौरान तेंदुआ नजर नहीं आया। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। घायलों का जल्द मुआवजा दिया जाएगा। - आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed