{"_id":"579b8a084f1c1bf56e21e0b2","slug":"law-officer-in-the-army-became-pithoragarh-namita","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ की नमिता बनीं सेना में लॉ आफीसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ की नमिता बनीं सेना में लॉ आफीसर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
नमिता पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा नेता प्रकाश पंत की बेटी नमिता पंत भारतीय सेना में लॉ आफीसर बन गई हैं। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद नमिता ने सेना में लॉ आफीसर पद का कमीशन पास किया। देशभर से लॉ आफीसर के पद पर इस बार सिर्फ चार बालिकाओं का चयन हुआ है। बचपन से ही होनहार नमिता ने कहा कि शुरू से ही उनकी तमन्ना सेना में जाने की थी, आज वह पूरी हो गई है।
विज्ञापन
कहा कि परिवार के लोगों का सहयोग और कड़ी मेहनत से ही यह मुकाम हासिल हुआ। यहां नमिता को बधाई देने के लिए उनके खड़कोट मोहल्ले स्थित आवास पर सुबह से ही भीड़ रही। नमिता के दादा मोहन चंद्र पंत ने कहा कि सेना में बेटियों की बढ़ रही भूमिका काफी अहम है।
विज्ञापन