फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lathi nieces on people who roam needlessly

बेवजह घूमने वाले लोगों को लाठी से फटकारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Lathi nieces on people who roam needlessly
कोरोना के भय से देश-विदेश से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। सोमवार की देर रात हल्द्वानी से दो बसों म? - फोटो : PITHORAGARH
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़कों पर उतर बेवजह घूमने वाले लोगों को फटकारा। कई युवाओं को तो लाठी भी खानी पड़ी। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने भी नगर में घूमकर लॉकडाउन का निरीक्षण किया और सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। एक युवक को उठक-बैठक भी कराई गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात से 10 बजे तक राशन, दूध, सब्जी की दुकानों को खोलने के आदेश हैं। मेडिकल की दुकानें दिन भर खुली रहीं। इस बीच कोतवाल ओमप्रकाश नगर में घूमते रहे। उन्होंने अनावश्यक रूप से सड़कों के किनारे खड़े लोगों को घर जाने के निर्देश दिए। 11 बजे एडीएम आरडी पालीवाल, एसडीएम तुषार सैनी, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह ने सिल्थाम तिराहे पर मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने आवाजाही करने वाले लोगों से पूछताछ की। महिला और जिला अस्पताल जाने वाले लोगों को जाने दिया। इस बीच कई युवा बेवजह सिल्थाम तिराहे पर आवाजाही करते दिखे।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने उन पर लाठियां भांजी। एक युवक को उठक-बैठक भी कराई गई। बाइक पर घूम रहे एक जोड़े से सख्त पूछताछ कर युवती की परिचित को मौके पर बुलाकर उसके साथ भेजा गया। अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने के ही निर्देश दिए। इससे पूर्व अधिकारियों ने चंडाक रोड, जीआईसी, पौण मार्ग का भी निरीक्षण कर लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की हिदायत दी। दिन में नगर की सड़कें सुनसान नजर आईं। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों में आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई तरह के बहाने बताकर लोग निकल रहे हैं घरों से बाहर
पिथौरागढ़। जहां लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है, वहीं कुछ लोग झूठे बहाने बनाकर नगर में घूम रहे हैं। कई युवा जिला अस्पताल में 25 रुपये की पर्ची काटने के बाद सड़कों पर घूमते नजर आए। पुलिस के पूछताछ करने पर बीमारी का बहाना बनाते नजर आए। पुलिस ने कई स्थानों पर कार्रवाई की तो हालातों में सुधार हुआ।

मंगलवार सुबह सात से 10 बजे ढील के बीच लोगों ने जरूरी सामान खरीदा। इधर 10 बजे बाद पुलिस लोगों से घर जाने की अपील की। पुलिस के लाख आग्रह के बाद कई लोग नगर में कई बहाने बनाकर घूम रहे थे। पुलिस कर्मी प्रकाश आर्या और ध्रुव सिंह ने बेवजह घूम रही बाइकों और वाहनों को जब्त किया। संवाद

पिथौरागढ़ में सब्जियां खरीदते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़ में सब्जियां खरीदते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ में सेनेटाइज करने का काम करते पर्यावरण मित्र। संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़ में सेनेटाइज करने का काम करते पर्यावरण मित्र। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे में बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस ने उठक-बैठक लगाई। संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे में बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस ने उठक-बैठक लगाई। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed