{"_id":"6a6f7d6f2dd370b595097eca","slug":"lapses-found-in-hospitals-orders-issued-to-withhold-salaries-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-145102-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्पतालों में मिली खामियां, वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्पतालों में मिली खामियां, वेतन रोकने के निर्देश
Sun, 02 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने निकले मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जेएस चुफाल के औचक निरीक्षण से महकमे में हलचल मच गया है। पिछले दो दिनों के दौरान जनपद के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों का जायजा लेते हुए सीएमओ ने कनालीछीना और गोचर स्वास्थ्य केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं।
निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपस्थिति पंजिका से लेकर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसके अलावा भवनों में पानी का रिसाव, टूटी खिड़कियां और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में भारी कमियां सामने आईं।
व्यवस्थाओं में मिली इन लापरवाहियों पर डॉ. चुफाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित चिकित्सा केंद्रों के प्रभारियों और जिम्मेदार कर्मियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सीएमओ ने कमियों को तुरंत दूर करने के कड़े निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग में कार्यक्रम प्रबंधक के बिना अवकाश आवेदन अनुपस्थित मिलने पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया।
सीएमओ ने मरीजों के लिए साफ-सुथरी चादरें, भोजन और अन्य सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। यहां प्रचार सामग्री का वितरण नहीं किए जाने पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रचार सामग्री तत्काल वितरित करने को कहा।
वहीं जिला मुख्यालय से करीब एक माह पूर्व भेजे गए रेफ्रिजरेटर को अब तक अनबॉक्स नहीं किए जाने पर फार्मेसी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। सीएचसी गंगोलीहाट में कर्मचारियों की समस्या बताने पर सीएमओ ने विभागीय अभियंता को मौके पर जाकर समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा। यहां भी प्रचार सामग्री का वितरण नहीं होने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई।
...............
जनपद के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी कर्मचारी उनकी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। अस्पतालों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। -डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़