फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide tremendous devastation in Kota

भूस्खलन से कोटा में जबरदस्त तबाही

Wed, 05 Oct 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Wed, 05 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Landslide tremendous devastation in Kota
नाचनी के कोटा गांव में हुआ ताजा भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से कोटा गांव में जबरदस्त तबाही मची है। गांव में भूस्खलन से बिजली की 11 केवी की लाइन और ट्रांसफार्मर के लिए खतरा पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान ने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग विभाग से की है। 

विज्ञापन


मंगलवार की बारिश से कोटा गांव में जबरदस्त भूस्खलन हो गया। करीब डेढ़ सौ मीटर की चौड़ाई में जमीन दरक गई। जमीन को तो नुकसान हुआ ही है, बिजली का ट्रांसफार्मर और एक पोल भी खतरे की जद में आ गया है। थोड़ा सा भी भूस्खलन और होने पर बिजली का ट्रांसफार्मर और पोल गिर जाएगा। इलाके में बिजली की सप्लाई ठप हो जाएगी। कोटा गांव पहले से ही भूस्खलन प्रभावित रहा है। सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन से भी कोटा को काफी नुकसान पहुंचा। नए सिरे से भूस्खलन होने से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


कोटा के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सुयाल कहते हैं कि भूस्खलन रोकने के प्रयास नहीं हुए तो गांव को काफी नुकसान पहुंचेगा। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो जाएगी। प्रधान ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर और पोल की सुरक्षा करने के संबंध में सूचित कर दिया है। प्रधान ने गांव की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग सरकार और प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा में ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। ठेकेदार को लाइन शिफ्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही ट्रांसफार्मर सुरक्षित स्थान पर शिप्ट कर लिया जाएगा। -चंदन बसनेत, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल, धारचूला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed