Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Landslide in Chalmodi village, debris reaches homes, 15 families relocated

Pithoragarh News: चल्मोड़ी गांव में भूस्खलन, घरों तक मलबा पहुंचा, 15 परिवार शिफ्ट कराए

Wed, 17 Sep 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Sep 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Chalmodi village, debris reaches homes, 15 families relocated
थल के चल्मोड़ी गांव में हुआ भूस्खलन और हालात का जायजा लेते विधायक बिशन सिंह चुफाल। संवा
थल (पिथौरागढ़)। चल्मोड़ी गांव में जमीन दरकने के बाद अब यहां भूस्खलन शुरू हो गया है। घरों तक मलबा पहुंचा तो 15 परिवार शिफ्ट करने पड़े हैं। सात परिवारों को स्कूल में तो आठ परिवारों को गांव के अन्य घरों में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

चल्मोड़ी गांव में बीती 28 अगस्त की रात को भारी बारिश से ऊपरी हिस्से में जमीन दरक गई थी। जमीन में चौड़ी दरार पड़ गई थी, जिससे नीचे रह रहे 12 मकान खतरे में आ गए। इन मकानों में रहने वाले 15 परिवार आपदा के खतरे को देखते हुए पड़ोसियों के यहां शिफ्ट हो गए। बीते मंगलवार की रात को फिर से हुई भारी बारिश से दरकी जमीन पर भूस्खलन शुरू हो गया और मलबा घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

ऐसे में इन परिवारों में अफरातफरी मच गई और लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। उन्होंने पड़ोसियों के घरों में पूरी रात दहशत के बीच बिताई। सूचना पर बुधवार सुबह प्रभारी नायब तहसीलदार प्रकाश कापड़ी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने खतरे को देखते हुए सात परिवारों को स्कूल में जबकि आठ परिवारों को गांव के अन्य घरों में शिफ्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में उपनिरीक्षक योगिता चंद और दीपक पंचोली शामिल रहे। वहीं सूचना मिलने के बाद विधायक बिशन सिंह चुफाल बाइक से कुकरौली और यहां से सात किलोमीटर पैदल चलकर चल्मोड़ी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने डीएम से फोन पर वार्ता कर गांव का शीघ्र भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने को कहा। साथ ही आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कर जलापूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed