फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lal of Toli village martyred in Asom

तोली गांव का लाल असोम में शहीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lal of Toli village martyred in Asom
संजय चंद(फाइल फोटो) - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट/पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के तोली गांव निवासी सेना का जवान संजय चंद असोम में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए हैं। शहीद की पार्थिव देह रविवार शाम तक गांव पहुंचने की उम्मीद है। सैनिक संजय चंद के शहीद होने की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तोली गांव निवासी संजय चंद (32) पुत्र भरत चंद दो कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।
असोम के निनसुकिया बॉर्डर पर उग्रवादियों से हुए संघर्ष में गोली लगने से वह शहीद हो गए। सूचना मिलने के बाद शहीद की मां गंगा देवी और पत्नी दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद के चाचा दौलत चंद ने बताया कि सेना की तरफ से उन्हें भतीजे के निनसुकिया बार्डर पर गोली लगने से शहीद होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

शहीद के चचेरे भाई दीपक चंद ने बताया संजय बहुत ही मिलनसार था। दो माह पहले वह किसी की शादी के लिए घर आया था। शहीद संजय चंद के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी अक्षिता पांच साल और बेटा सारांश चार साल का है। शहीद के बड़े भाई निरंजन चंद लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि दूसरा भाई ललित चंद सेना में लखनऊ में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शनिवार को दोनों गांव के लिए निकल गए हैं। शहीद का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed