फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Laid the foundation of the bridge connecting India-Nepal

भारत - नेपाल को जोड़ने वाले पुल की नींव रखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Laid the foundation of the bridge connecting India-Nepal
नेपाल में पुल का शिलान्यास करते वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर प्रस्तावित 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंध और अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि यह पुल एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

जिस समय छारछुम में प्रस्तावित मोटर पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ठीक उसी समय नेपाल में वहां के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू ने भी शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू को फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर उन्हें बड़ा होने का सौभाग्य मिला है उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी उनके हाथों से ही हुई है। यह पुल 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत से बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच नदी पर बनने वाला यह दूसरा पुल
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल के बीच गड्ढा चौकी के बाद छारछुम में दूसरा मोटर पुल बनने को ऐतिहासिक बताया। कहा कि भारत-नेपाल के बीच नदी पर बनने वाला यह पुल उत्तराखंड में दूसरा पुल होगा। इस पुल पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन चल सकेंगे। इस पुल के बनने से भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक संबंध बढे़ंगे। क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार बढ़ने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि काली नदी के प्रचंड वेग के बीच बनने वाले पुल की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुल निर्माण के लिए आवश्यकता पड़ने पर और भी राशि दी जाएगी। संवाद
नेपाल के वाणिज्य मंत्री को फोन से दी बधाइर्
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुल के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के वाणिज्य मंत्री दिलेंद्र प्रसाद बडू को फोन पर बधाई दी। उन्होंने नेपाल के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी नेपाल के नागरिकों को शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया। संवाद
मुख्यमंत्री बोले
पुल की स्वीकृति के बाद भारतीय क्षेत्र में जमीन की बिक्री बढ़ी है तथा नेपाल में भी जमीन की कीमतें बढ़ गई हैं जिससे क्षेत्र में होने वाले विकास की दस्तक महसूस की जा रही है।
-
भारत नेपाल के मजबूत रोटी-बेटी के रिश्तों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यकाल में पहला विदेश दौरा नेपाल का करते हुए पशुपतिनाथ मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लिया था।
मुख्यमंत्री ने नहीं की कोई घोषणा
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य को 25 वर्ष पूरे होने पर देश का अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। साथ ही भ्रष्टाचार और नशा मुक्त उत्तराखंड के साथ सभी को मिलकर उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह था। मुख्यमंत्री ने मंच से स्थानीय जनता को संबोधित किया लेकिन कोई घोषणा नहीं की। बीजेपी मंडल अध्यक्ष गणेश चंद्र ने 17 सूत्री मांगों का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा था लेकिन मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर परीक्षण के बाद निर्णय लेने की बात कही। शिलान्यास और संबोधन के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। संवाद
केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना की
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के तहत सेना के आधुनिकीकरण और निर्यात बढ़ने को लेकर सरकार की प्रशंसा की। कहा कि उत्तराखंड की भी देश के विकास में अहम भूमिका है। संवाद
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व प्रमुख राधा बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह, पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद, मुख्य अभियंता ओम प्रकाश, एसी एबी कांडपाल, ईई बीके सिन्हा, ईई शंकर सिंह, जेई फैजान मलिक, जेई अंकित सिंह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष गणेश चंद, कृष्ण गर्ब्याल, खीम सिंह धामी, पवन धामी, दुर्गा बिष्ट, रुकुम बिष्ट, कैलाश धामी, बेला शर्मा, गंगोत्री दताल, छोरी देवी आदि मौजूद थे। संचालन हरीश चंद्र ओझा, बीजेपी के जिला मंत्री हरीश धामी ने किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मुख्यमंत्री का परंपरागत परिधानों में स्वागत किया। संवाद

दोनों देशों के नागरिकों ने मनाई खुशियां
धारचूला (पिथौरागढ़)। मोटर पुल का शिलान्यास होने पर दोनों देशों के नागरिकों ने खुशियां मनाई। ग्राम पंचायत छारछुम के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भारत सरकार का आभार जताया। ग्राम प्रधान पूजा पेंतोला और सरपंच राधा देवी ने बताया कि पुल बनने से तल्ला और मल्ला छारछुम की लगभग दो हजार की आबादी को रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही लोगों को नेपाल जाने के बलुवाकोट और धारचूला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों के समय के साथ ही धन की भी बचत होगी। छारछुम के सामाजिक कार्यकर्ता खीमानंद पेंतोला ने बताया कि इस पुल के बनने से दोनों देश के लोगों में आपसी संबंध और गहरे होंगे। छारछुम के पार नेपाल के गांव पालिका असिगड़ा की 10 हजार की आबादी और छारछुम की 2000 आबादी को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। संवाद

धारचूला के छारछुम में मोटर पुल के शिलापट्ट का अनावरण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद

धारचूला के छारछुम में मोटर पुल के शिलापट्ट का अनावरण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed