फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lack of teachers in schools giving hundred percent result

सौ फीसदी रिजल्ट देने वाले विद्यालय में शिक्षकों की कमी

Sun, 07 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला,बेड़ीनाग Updated Sun, 07 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Lack of teachers in schools giving hundred percent result
शिक्षकविहीन जीआईसी कांडेकिरौली - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल बोर्ड परीक्षा में सौ फीसदी रिजल्ट देने वाले राजकीय इंटर कॉलेज कांडेकिरौली में शिक्षकों की कमी हो गई है। इस कारण इस बार के रिजल्ट को लेकर अभिभावक और विद्यालय का स्टाफ भारी चिंता में है। चार सौ की छात्रसंख्या वाले इस विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद भी लंबे समय से रिक्त है। चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत एकमात्र कर्मचारी अगले माह रिटायर हो रहे हैं। उसके बाद विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी भी नहीं होगा।

विज्ञापन


जीआईसी कांडेकिरौली में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, इतिहास विषयों के प्रवक्ता नहीं हैं। रसायन विज्ञान के प्रवक्ता इसी माह के अंत में रिटायर होने वाले हैं। एलटी स्तर पर हिंदी विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी की कुर्सी खाली है। मानक के अनुसार विद्यालय में कम से कम पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन सिर्फ एक कर्मचारी से काम चलाया जा रहा है। वह भी इसी महीने रिटायर हो रहे हैं। बताया गया कि विद्यालय में नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही एक साथ तीन शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है। अब विद्यालय में पठन पाठन की व्यवस्था संचालित करने की ही समस्या आ गई है। विद्यालय की इस अव्यवस्था को लेकर अभिभावकों में भारी गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई कि उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने बताया कि जीआईसी कांडेकिरौली में शिक्षकों की कमी है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि शासन स्तर पर शिक्षकों की तैनाती होती है तो कांडेकिरौली की समस्या सबसे पहले हल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed