फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Laborer dies after slipping and falling

Pithoragarh News: पैर फिसल कर गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 29 Nov 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after slipping and falling
पिथौरागढ़। घर लौट रहे एक मजदूर की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांभै गांव निवासी अर्जुन प्रसाद मजदूरी करता था। मंगलवार को जब वह पिथौरागढ़ से अपने घर लौट रहा था तो पौंण के समीप पैदल रास्ते में पैर फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने उसे मृत हालत में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष मदन बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मजदूर के चार बच्चे हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने प्रशासन से पीड़ित मृतक मजदूर के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed