{"_id":"5edb6a4b8ebc3e902576abe7","slug":"l122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सात और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, संपर्क में आए लोगों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सात और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, संपर्क में आए लोगों की तलाश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सात और कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। सभी पॉजिटिव पाए गए लोग सैंपल भेजने के बाद संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए थे। रिपोर्ट आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि जिले में पूर्व में भेजे गए कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिले के विभिन्न संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में क्वारंटीन में रखे गए थे। सभी प्रवासी विभिन्न प्रांतों से जिले में लौटे थे। सातों व्यक्तियों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। इसके अतिरिक्त इन पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। सातों कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को जिला मुख्यालय के बेस चिकित्सालय में आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
जिले में अभी तक 35 कोरोना पॉजिटिव लोग मिले हैं। जिसमें से 22 एक्टिव केस हैं। 13 रोगियों को स्वस्थ्य होकर घर भेज दिया है। पिछले तीन दिनों में कोई नया पॉजिटिव मामला नहीं आने से लोगों की चिंता कम हुई थी लेकिन एक साथ सात मामले पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर लोग घबराए हैं।
विज्ञापन