फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaun Commisnor in Dharchula

30 अप्रैल से 15 मई तक धारचूला से कुटी बे-रोकटोक रहेगा आवागमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kumaun Commisnor in Dharchula
कुमाऊँ आयुक्त अरविंद ह्यांकी रं म्यूजियम का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। कुमाऊं मंडल आयुक्त अरविंद ह्यांकी ने तहसील परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दारमा व्यास घाटी की पारंपरिक आवाजाही समय से शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जनता और अधिकारियों के पक्ष को बारीकी से सुनने के बाद आगामी 25 अप्रैल तक बूंदी तक सड़क को साफ रखने के निर्देश दिए ताकि लोग माइग्रेशन पर जा सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में कुमाऊं आयुक्त ने बूंदी से छियालेख तक पैदल ट्रैक सही करने के निर्देश लोनिवि को दिए। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से 15 मई तक धारचूला से कुटी सड़क में आवागमन के लिए कोई रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद साप्ताहिक रोटेशन में पूर्ववत सड़क नियमित खुली रहेगी। उन्होंने खाद्य निरीक्षक, लोक निर्माण, जल संस्थान, निगम, प्रशासन की टीम को सीपू और कुटी तक दौरा करने को कहा।
लोनिवि को दारमा में सीपू तक पैदल रास्ता दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मित्र राष्ट्र नेपाल के छांगरु तिंकर वासियों के लिए छियालेख से आगे के लिए परमिट शीघ्रता से बनाने का का निर्देश एसडीएम को दिए।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण गर्ब्याल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उचित समय पर कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देकर सीमांत वासियों को बड़ी राहत दी।
इस दौरान उन्होंने रं म्यूजियम का भी दौरा किया। लोनिवि और ठेकेदार को म्यूजियम के छत में लगे पानी निकासी पर नाले को डिजाइनदार झालर से ढकने को कहा, ताकि संग्रहालय की सुंदरता भी बनी रही।

बैठक एसडीएम केएन गोस्वामी, नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, अशोक नबियाल, रुकुम बिष्ट, देवकृष्ण फकलियाल, देवी दत्त उपाध्याय, वीरेंद्र नबियाल, पुष्कर बोनाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed