फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumaon to be included in the eighth schedule

कुमाऊंनी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए

Sat, 10 Jun 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kumaon to be included in the eighth schedule
कुमाऊंनी भाषा के उत्थान के लिए चर्चा को जुटे साहित्यकार - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में हुई कुमाऊंनी भाषा गोष्ठी और कुमाऊंनी कवि सम्मेलन में कुमाऊंनी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की गई। विद्यालयी पाठ्यक्रम में कुमाऊंनी को शामिल करने के साथ ही कुमाऊंनी भाषा को रोजगार से जोड़ने की भी मांग की गई।

विज्ञापन


पद्मा दत्त पंत की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कुमाऊंनी भाषा को समृद्ध बताते हुए कहा कि इसका सम्मान होना ही चाहिए। भारत सरकार को इस भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना चाहिए। गोष्ठी के दौरान डा. आनंदी जोशी, प्रकाश जोशी शूल, जनार्दन उप्रेती, महेश पुनेठा, चिंतामणि जोशी, दिनेश भट्ट, आशा सौन ने मुख्य अतिथि कुमाऊंनी मासिक पत्रिका पहरू के संपादक डा. हयात सिंह रावत का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में कवि शूल ने एक स्यानि एसि हुंछि, आशा सौन ने तुम मन नि हारो भुला-भुली, डा.आनंदी जोशी ने हम सबै छूं माली ये का, यो फूल की क्यारी छ कविता सुनाई। मथुरा दत्त चौसाली ने आज देश हम सबन है ठुलो, बीएल रोशन ने बात पूरी बिगाड़ि भेर बै रयो, गोपाल सती ने द्योरा यो मेरो जवाब जरूर कै दिया, हेमा थलाल ने यो छ मेरो प्यारो कुमाऊं कविता प्रस्तुत की। इस दौरान नवीन विश्वकर्मा, डा. दिनेश पाठक, गोविंद कफलिया, नूतनकृष्ण पांडेय, चंदन सिंह डसीला, सरिता कांडपाल, भवानी शंकर कांडपाल, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed