{"_id":"5f6793618ebc3e32dc35df53","slug":"kumaon-comissner-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld39765252","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन की धीमी गति पर आयुक्त कुमाऊं ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन की धीमी गति पर आयुक्त कुमाऊं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते कुमाऊंआयुक्त अरविंद ह्यांकी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने घाट-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की धीमी निर्माण प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही वर्तमान में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल लाइन को सड़क किनारे खुले में डालने पर भी नाराजगी जताई।
कुमाऊं आयुक्त ने जिला कार्यालय सभागार में जिले के विभिन्न विभागों की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में लौटे प्रवासियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करना होगा। संबंधित विभाग और बैंक आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ें। उन्हें सरकारी लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को रोजगार देने एवं उन्हें नियोजित करने में कृषि, औद्यानिकी, पशुपालन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इन विभागों को विभागीय योजनाओं में लक्ष्यों को बढ़ाएं। नया प्रस्ताव बनाकर अतिरिक्त राशि का प्राविधान करें ताकि अधिक व्यक्तियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने उद्योग, पर्यटन, कृषि, उद्यान मत्स्य, मनरेगा, श्रम परिवहन आदि विभागों की कोरोना काल में स्वरोजगार संबंधी कार्यों की विभागवार समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
डीएम से संचालित योजनाओं की दी जानकारी
पिथौरागढ़। बैठक में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिले में प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों, योजनाओं में प्रगति बताई। डीएम ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार, कुक्कुट पालन, वीर चंद्र सिंह पर्यटन स्वरोजगार, दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे, मनरेगा आदि योजनाओं के तहत प्रवासियों को दिए जा रहे स्वरोजगार के बारे में बताया। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ गोपाल गिरी, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, जीएम डीआईसी कविता भगत आदि रहे।