फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ktkne monkey entered the house has old woman wounded

कटखने बंदर ने घर में घुसकर वृद्धा को किया जख्मी

Sat, 05 Dec 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ktkne monkey entered the house has old woman wounded

ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर खेत खलिहान को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं, अब घरों में घुसकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। बरा गांव में एक कटखने बंदर ने घर के भीतर घुसकर एक वृद्ध महिला को जख्मी कर दिया।

विज्ञापन

रविवार को बांसबगड़ क्षेत्र के बरा ग्राम पंचायत की 75 वर्षीय वृद्ध महिला हिमुली देवी घर के भीतर काम कर रही थी कि एक बंदर घर के भीतर घुस गया। बंदर भगाने की कोशिश की तो बंदर महिला पर झपट गया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी आए तब तक बंदर ने महिला के दाहिने हाथ को जख्मी कर दिया। गांव के दान सिंह ने बताया कि पड़ोसी किसी तरह वृद्धा को घर से बाहर लाए। लोगों ने बंदर को भगाने की कोशिश की, वह नहीं भागा। लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर बंदर को घर के भीतर बंद कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हर्ष सिंह का कहना है कि उनका गांव जंगल सेलगा है, जिस कारण हर समय बंदरों का आतंक बना रहता है। घायल महिला का स्वास्थ्य केंद्र गौचर में उपचार चल रहा है। प्रधान ने वन रक्षक रमेश सिंह लोधियाल को सूचना देकर प्राथमिकी दर्ज करने, बंदर को पकड़ने और मुआवजा देने की मांग की है। वन रक्षक रमेश सिंह का कहना है कि महिला को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed