{"_id":"5fd8f0a88ebc3e410458aa53","slug":"kovid-patients-will-have-free-ct-scan-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld4074715112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पिथौरागढ़ में कोविड रोगियों के होंगे निशुल्क सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पिथौरागढ़ में कोविड रोगियों के होंगे निशुल्क सीटी स्कैन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब स्वास्थ्य विभाग कोविड के रोगियों का निशुल्क सीटी स्कैन कराएगा। इससे पूर्व कोविड रोगियों को निजी अस्पतालों में खुद के पैसे से सीटी स्कैन कराना पड़ता था। रोगियों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड रोगियों का निशुल्क सीटी स्कैन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी अस्पताल से करार किया है। इसके अलावा कोविड के गंभीर रोगियों के लिए 20 एंटी वायरल इंजेक्शन की डिमांड भेज दी गई है। कोविड के गंभीर रोगियों को फिजिशियन की सलाह पर इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
सीमांत जिले में आए दिन कोविड के रोगियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक कोविड से 33 रोगियों की मौत हो चुकी है। सीमांत जिले में कोविड के रोगियों की सिटी स्कैन की व्यवस्था नहीं है। इस कारण कोविड रोगियों को सिटी स्कैन कराने को निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे कोविड रोगियों पर आर्थिक दबाव भी पड़ रहा है। कोविड रोगियों की समस्या देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क सिटी स्कैन कराने का निर्णय लिया है। जिसके लिए एक निजी अस्पताल से करार भी कर दिया है।
सीएमओ डॉ. हरीश पंत ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में निर्धारित दरों से कम में कोविड के रोगियों के सीटी स्कैन कराए जाएंगे, जिसका वहन प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि कोविड के गंभीर रोगियों के लिए 20 एंटी वायरल इंजेक्शन की डिमांड भेज दी गई है। जो सिर्फ गंभीर रोगियों को फिजिशियन की सलाह के बाद लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे कुमाऊं में सिर्फ एसटीएच हल्द्वानी में एंटी वायरल इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। गंभीर रोगियों की संख्या बढ़ने के बाद और इंजेक्शन मंगाए जाएंगे।