फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   KMVN personnel agitation continues on 194th day

Pithoragarh News: केएमवीएन कार्मिकों का आंदोलन 194 वें दिन भी जारी

Wed, 15 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
KMVN personnel agitation continues on 194th day
पिथौरागढ़। नियमितीकरण की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों का पौधरोपण आंदोलन 194 वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। गुरुरानी ने कहा कि दोनों निगमों में लंबे समय से संविदा दैनिक वेतन एवं समान कार्य का समान वेतन ले रहे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर विगत कई वर्षों से आंदोलन चलाया जा रहा है। कहा कि आंदोलन के 200 वें दिन 21 जनवरी को पर्यटक आवास गृह 200 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस मौके पर हर सिंह, शेर सिंह, पदम सिंह, वेदप्रकाश, सौरभ खोलिया, महेश कुमार, हंसी बिष्ट, शोभा राम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed