फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khushbu and Himanshu finish first in the 600-meter race

Pithoragarh News: 600 मीटर दौड़ में खुशबू और हिमांशु प्रथम

Fri, 25 Sep 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Khushbu and Himanshu finish first in the 600-meter race
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों से आए बालक-बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

केएनयू जीआईसी के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को अलग-अलग आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की दौड़ आयोजित की गई। अंडर 14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डीडीहाट ब्लॉक की जय देऊपा पहले, बिण की दीप्ति गिरी दूसरे, मूनाकोट की चंद्रकला चंद तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग की खुशबू को पहला, खुशी जोशी को दूसरा, मूनाकोट की गुंजन को तीसरा स्थान मिला।

800 मीटर में आरती पहले, शीतल दूसरे, मेघा तीसरे स्थान पर रही। अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में हिमांशु परगाई, कार्तिक खड़ायत व राकेश सिंह, अंडर 17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कमल कार्की, भावेश उपाध्याय व किशोर कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान हाईस्कूल बिण और एलडब्ल्यूएस भाटकोट की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर सीईओ तरुण कुमार पंत, डीईओ माध्यमिक हिमांशु नौगाई, कुजौली की पार्षद पुष्पा उप्रेती, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण रावल, प्रधानाचार्य भरत सिंह, जीवन चंद्र जोशी, जितेंद्र वल्दिया, विक्रम दिगारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed