फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khushal Singh of Almora completed half marathon in 96 minutes

Pithoragarh News: अल्मोड़ा के खुशाल सिंह ने 96 मिनट में पूरी की हाफ मैराथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Khushal Singh of Almora completed half marathon in 96 minutes
धारचूला में हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अ​ति​थि। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था, नमामि गंगे और सीबीटीएस की ओर से आयोजित रं हाफ मैराथन 21 किमी दौड़ में खुशाल सिंह, माया, कृतिका, कपिल धामी और आरती जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम मंजीत सिंह, संस्था के केंद्रीय संरक्षक बिशन सिंह बोनाल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, खंड विकास अधिकारी दुर्गा राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। संस्था के केंद्रीय खेल सचिव डॉ. किशोर सिंह सिरखाल ने बताया कि 21 किमी हाफ मैराथन दौड़ में अल्मोड़ा के खुशाल सिंह ने 1.36 घंटे में पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निखिल सौन दूसरे और अल्मोड़ा के गौरव सिराड़ी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में माया, मोनिका तिवारी और मीना कोरंगा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

रं वर्ग में जितेंद्र सिंह गर्ब्याल ने पहला, गौरव सिरखाल ने दूसरा और सावन सिंह सीपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में कृतिका गर्ब्याल ने पहला और योगिता दरियाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। छह किमी दौड़ ओपन बालिका वर्ग में आरती जोशी, खुशबू जोशी और बालक वर्ग में कपिल धामी, सुमित क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 10 बालक वर्ग में स्वास्तिक नगन्याल और बालिकाओं में खुशबू जोशी प्रथम रहे। 40 से अधिक आयु वर्ग में राधिका सिरखाल, 50 वर्ष की आयु से अधिक में पुष्पा नगन्याल और 60 वर्ष की आयु से अधिक में देवकी गर्ब्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों की 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में वीर सिंह गर्ब्याल प्रथम रहे। संचालन करन थापा, राजेंद्र नबियाल, त्रिभुवन गर्ब्याल ने किया। वहां शाखा अध्यक्ष दीपक रोंकली, कृष्णा गर्ब्याल, राम सिंह ह्यांकी, धर्मेंद्र सिंह, अनिल ऐतवाल, दलीप गर्ब्याल, भगेश्वरी आदि मौजूद रहे।

पांखू की तीन बहनों का रहा दौड़ में जलवा

धारचूला। हाफ मैराथन दौड़ में पांखू की तीन बहनों ने अपना दम दिखाया। आरती जोशी ने छह किमी दौड़ में प्रथम स्थान के साथ पांच हजार, खुशबू जोशी ने दूसरे स्थान पर रहकर तीन हजार रुपये, मेडल और प्रमाणपत्र प्राप्त किए। खुशी जोशी ने अंडर 10 आयु वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 1500 रुपये का इनाम दिया गया। खुशबू और खुशी जोशी जुड़वां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed