फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khotila landslide-hit situation worse

भूस्खलन प्रभावित खोतिला के हालात और खराब

Fri, 14 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 14 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Khotila landslide-hit situation worse
खोतिला में भूस्खलन की चपेट में आ रहे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

धारचूला नगर से 800 मीटर की दूरी पर स्थित खोतिला कस्बा लगातार खतरे से घिरता जा रहा है। यहां भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस कारण पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि दो दिन पहले मरम्मत की गई पेयजल लाइन फिर से भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। खोतिला में पेयजल संकट फिर से शुरू हो गया है। भूस्खलन का नया क्रम बुधवार रात से शुरू हुआ। कुछ घरों के ऊपर की पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। कुछ स्थानों पर दरार 12 फीट से ज्यादा चौड़ी हो गई है। यह दरार लगातार खिसक रही है। पूरा मल्ला खोतिला में धूल भरी हवाओं के कारण खेत और पेड़ों में धूल लगी है। सैकड़ों पेड़ भूस्खलन की चपेट में आकर गिरने लगे हैं।

विज्ञापन


भूस्खलन के कारण काली नदी का रुख लगातार नेपाल की ओर मुड़ता जा रहा है। महाकाली में लगातार मलबा गिरने से पानी का बहाव रुकने लगा है। बता दें कि विगत दिनों हुए भूस्खलन में खोतिला से धारचूला को जोड़ने वाला मुख्य पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया था, इस कारण खोतिला व्यांस नगर के ग्रामीणों और छोटे बच्चों को धारचूला से 4 किमी दूर टीवी टावर से घूमकर धारचूला आना पड़ रहा है। विगत दिनों पेयजल सचिव अरविंद ह्यांकी ने धारचूला का दौरा कर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र रास्ता बनाने का निर्देश दिया था, लेकिन भूस्खलन का बढ़ता दायरा रास्ता बनने में रोड़ा बना हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल लोनिवि ने खोतिला जाने के लिए टीवी टावर के पास से चार किलोमीटर पैदल मार्ग बनाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल एवं युवा संगठन के अध्यक्ष कृष्ण नपलच्याल ने मार्ग नहीं बनने तक टीवी टावर से धारचूला तक अस्थायी रूप से वाहन लगाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन के पास भूस्खलन की रोकथाम की कोई योजना नहीं है। नतीजतन खोतिला कस्बा पूरी तरह खतरे में आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed