{"_id":"64d3cfa61e1f842f6d02bb18","slug":"khetbharad-enters-semi-finals-by-defeating-munsiyari-7-2-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3021-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी को 7-2 से हराकर खेतभराड़ सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी को 7-2 से हराकर खेतभराड़ सेमीफाइनल में
Wed, 09 Aug 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
थल में गोल के लिए संघर्ष करते मुनस्यारी और खेतभराड़ के खिलाड़ी। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। थल के डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में जेएचडी खेतभराड़ (बांसबगड़) ने यंग बॉयज मुनस्यारी को 7-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खेतभराड़ के माही धामी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
खेतभराड़ की टीम से फॉरवर्ड माही धामी ने खेल के 10वें, 38वें, विनय धर्मशक्तू ने 18 वें,गौरव बिष्ट ने 25 वें, दीपांशु सौन ने 30 वें, ऋतिक चंद ने 43 वें मिनट में गोल किए। टीम के लिए सातवां गोल विजय थरकोटी ने 65वें मिनट में किया। मुनस्यारी की ओर से सेंटर हाफ अमित भट्ट ने खेल के 50वें मिनट में दो गोल कर टीम का खाता खोला। रेफरी संतोष नित्वाल, लाइनमैन सागर कार्की और संदीप कुमार थे। वहां बबलू सामंत, कृष्ण गोपाल पंत, गणेश बिष्ट, पूरन मर्तोलिया, राजेश पंचपाल, नीरज जोशी, गौरव दीप वर्मा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
--
बीबीसी लोहाघाट ने जीआईसी को 4-0 से रौंदा
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट कप सीजन-2 फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। बीबीसी लोहाघाट ने जीआईसी को एकतरफा मुकाबले में हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी जोशी और दीवान सिंह पुजारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बीबीसी की टीम से कपिल बोहरा ने दो गोल और कपिल मुरारी तथा रितेश ने एक-एक गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। रेफरी प्रवीण ढेक, लाइनमैन बहादुर और आयुष रहे। मैच देखने के लिए लोहाघाट नगर सहित रायनगर चौड़ी, फोर्ती, कलीगांव, गुमदेश, खूनाबोरा, बिशुंग आदि स्थानों से लोग पहुंच रहे हैं। संवाद