फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Khel Mahakumbh In Kumaon

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 मार्च को होगा खेल महाकुंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh In Kumaon
खेल महाकुंभ के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से पिथौरागढ़ स्टेडियम में 23 मार्च को खेल महाकुंभ होगा। इसकी तैयारी के लिए डीएम आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान ने बताया कि यह आयोजन अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19, दिव्यांगजनों के लिए होगा। पहले यह आयोजन न्याय पंचायत स्तर से शुरू होते थे लेकिन इस साल जिला एवं राज्य स्तर पर होगा।
विज्ञापन

इसमें चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल महाकुंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विजेता खिलाड़ी 25-26 मार्च को देहरादून में प्रस्तावित प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों का पंजीकरण क्षेत्रीय और जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों का पंजीकरण निकटस्थ विकासखंड के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में होगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, सीडीओ अनुराधा पाल, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, सीओ आरएस रौतेला आदि रहे।
खेल महाकुंभ में पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
चंपावत। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से 17 से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय खेल महाकुंभ 23 मार्च को गोरलचौड़ मैदान में होगा।

युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 22 मार्च तक पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण सभी चारों ब्लॉकों कार्यालयों, पीआरडी और खेल विभाग कार्यालय में कराए जा सकेंगे। खेल महाकुंभ के तहत 23 मार्च को 100 मीटर, 400, 800 और डेढ़ हजार मीटर की दौड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed