फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Keep the bags in school, we will not send children

Pithoragarh News: स्कूल में रखो बस्ते, हम नहीं भेजेंगे बच्चे

Mon, 11 Sep 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Keep the bags in school, we will not send children
बेड़ीनाग के कनेड़ा स्कूल में जमा किए बस्ते। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीण क्षेत्र में अभिभावक परेशान हैं। जिले के बेड़ीनाग ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कनेड़ा में प्रधानाध्यापक को अन्यत्र संबद्ध किए जाने से अभिभावक गुस्से में हैं। नाराज अभिभावकों ने बच्चों के बस्ते विद्यालय में जमा कराते हुए उन्हें विद्यालय भेजना ही बंद कर दिया है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कनेड़ा में 12 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक तैनात थे। शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को प्राथमिक विद्यालय बरसायत में संबद्ध कर दिया। इससे अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक को दूसरे विद्यालय में संबद्ध करने से बनेड़ा स्कूल में पठन-पाठन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीमा देवी, भूपेंद्र धामी, गोपाल सिंह आदि ने कहा कि प्रधानाध्यापक के संबद्धीकरण के बाद विद्यालय में सिर्फ एक शिक्षक रह गए हैं। अब वह बच्चों को पढ़ाएंगे या स्कूल से संबंधित अन्य कार्य करेंगे। पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर अभिभावकों ने 21 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी को इस मामले में पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चार सितंबर को दोबारा पत्र भेजा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे नाराज अभिभावकों ने बीते शनिवार को विद्यार्थियों के बस्ते स्कूल में ही जमा कर दिए थे। उन्होंने अपने पाल्यों को सोमवार से स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी थी। इस बीच कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। इसके फलस्वरूप सोमवार को कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं आया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मौर्य का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

--
बेड़ीनाग के प्राथमिक विद्यालय कनेड़ा के मामले में खंड शिक्षाधिकारी से जानकारी लेकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। बच्चों को नहीं भेजने से उनकी पढ़ाई का उनका नुकसान होगा। मेरी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को विद्यालय भेजें। - हवलदार प्रसाद, डीईओ बेसिक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed