{"_id":"677eb6e1a73d9a0c0a0c506b","slug":"kasturba-vidyalaya-students-third-national-competition-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-122447-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को तीसरा स्थान
Wed, 08 Jan 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट/डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत ग्वालियर में बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगोलीहाट की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं ने लोक नृत्य में प्रदेश को चौथा स्थान भी दिलाया है।
डायट प्राचार्य भाष्करानंद पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनसंख्या विषय पर हुई रोल प्ले प्रतियोगिता में छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। बताया कि छात्राओं ने रोल प्ले में जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम बताए जिसे पूरे सराहा गया।
उन्होंने बताया कि छात्राओं ने छोलिया नृत्य का भी बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश को चौथा स्थान दिलाया है। वार्डन रेनू शाह और भावना के नेतृत्व में तनूजा, सोनाली, भावना, पायल, शिवानी गोस्वामी, दिव्या, कंचन पतियाल, करीना, निशा, साक्षी और ललिता ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
आयोजक मंडल ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार आदि ने खुशी जताई है।