फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kali river threatens Baluvakot village

Pithoragarh News: काली नदी से बलुवाकोट गांव को खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kali river threatens Baluvakot village
काली नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार में पड़ी दरारें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। काली नदी से बलुवाकोट ग्राम सभा को खतरा बना हुआ है। कटाव के खतरे को देखते हुए लोग काली नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन अब तक राशि स्वीकृत नहीं होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बलुवाकोट बाजार में काली नदी का तेज बहाव दशकों पहले बनी सुरक्षा दीवार को लगातार कमजोर कर रहा है। सुरक्षा दीवार में जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। दीवार कई जगह कमजोर होकर ढहने की कगार पर है जिससे तल्ली एवं मल्ली बाजार क्षेत्र में 30 से अधिक दुकानों और मकानों को खतरा है। नदी का बहाव उफान पर आया तो आबादी को खतरा पैदा हो सकता है। पिछले डेढ़ साल से लोग शासन-प्रशासन से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

काली नदी का बहाव तल्ली और मल्ली बाजार के लोगों के लिए बड़ा खतरा है। पिछले डेढ़ साल से नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। जगह-जगह दरारें पड़ने के साथ ही दीवार ढहने की कगार पर पहुंच चुकी है। -पंकज मेहरा, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष, बलुवाकोट महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन-प्रशासन से सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग लगातार करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मानसून काल भी चला गया है। काली नदी किनारे समय रहते सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना चाहिए। -धीरज भंडारी, ग्रामीण, बलुवाकोट।

बलुवाकोट बाजार में काली नदी किनारे सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। केंद्र की टीम ने इसके लिए निरीक्षण भी किया है। शासन से जीओ जारी होना है जिसे केंद्र को भेजा जाएगा। निर्माण के लिए भारत सरकार से राशि मिलनी है। -चंद्रशेखर आर्या, एई, सिंचाई विभाग, धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed