फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kalesaun and Goresaun met in Chaitol of Madsaun village.

Pithoragarh News: मड़सौन गांव की चैतोल में हुआ कालेसौन और गोरेसौन का मिलन

Thu, 23 May 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kalesaun and Goresaun met in Chaitol of Madsaun village.
सौनपट्टी के मड़सौन गांव में चैतोल पर्व में कालेसौन और गौरेसौन की छातों का मिलन कराया गया। संवाद
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। सोनपट्टी क्षेत्र के मड़सौन गांव में चैतोल पर्व मनाया गया। इस दौरान कालेसौन और गोरेसौन का मिलन हुआ। लोगों ने क्षेत्र में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बुधवार को छोटी चैतोल मनाने के बाद बृहस्पतिवार को बड़ी चैतोल मनाई गई। जय मां भगवती संगठन मड़सौन संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह सौन ने बताया कि मड़सौन गांव से मां भगवती और मां महाकाली के धामी निकले जो सबसे पहले मां भगवती के मंदिर से भूमिया देवता मंदिर गए। यहां मां भगवती की छतरी कालसौन (मड़सौन, क्वीतड़ और दिगरा गांव) से लोग आए। गोरासौन (कोटभल्द्यू, बडारी, कोसेरी, बुडलगांव और भंडारी गांव) के लोग छात लेकर आए। ओड़सन में कालेसौन और गोरेसौन का मिलन हुआ। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के देवताओं को पूजा अर्चना की। अध्यक्ष विक्रम सिंह सौन ने बताया एक माह पहले गांव अशुद्धि के कारण चैतोल पर्व नहीं मनाया गया था। इस कारण बुद्ध पूर्णिमा को चैतोल पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में गोविंद सिंह सौन, रोहन सिंह सौन, राजेश सिंह सौन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed