{"_id":"de8da87bcf8768963910bee35e9fb56b","slug":"kalamuni-betulidhar-patlthud-snow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालामुनि, बेटुलीधार, पातलथौड़ में बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालामुनि, बेटुलीधार, पातलथौड़ में बर्फ
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की तड़के तीन बजे से लगातार हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मुनस्यारी के निकट कालामुनि, बेटुलीधार, पातलथौड़ में बर्फ गिर गई है। मुनस्यारी नगर में बर्फ के फाहे गिरे। हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग के बंद होने का खतरा हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने का संकेत दिया है। तीन मार्च की सुबह तक बारिश जारी रहेगी। पिथौरागढ़ में शाम तक 25 मिलीमीटर और चंपावत में 16 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से आठ डिग्री सेल्सियस कम है।
धारचूला तहसील में गर्ब्यांग से आगे लिपुलेख तक कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग बर्फ से पट गया है। गुंजी, कुटी, नाभीढांग, कालापानी में जमकर हिमपात हुआ है। मुनस्यारी तहसील में पातलथौड़, नया बस्ती तक बर्फ गिर गई है। पूरे दिन बारिश से मुनस्यारी में जनजीवन ठप रहा। यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो मुनस्यारी में फिर हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। तीन मार्च की दोपहर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में गरज वाले बादल सक्रिय हो सकते हैं। डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में दिनभर बारिश से आम लोग घरों में ही कैद रहे। चंपावत के सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी डीके पंत ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक कुल 16 मिलीमीटर बारिश हुई है। टनकपुर और बनबसा में रविवार सुबह से ही बारिश रही। बनबसा में बस अड्डा, मीना बाजार के अलावा गांव घरों के संपर्क मार्गों पर कीचड़ और जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।