फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kala Ganga to Black Water, Calo Calo-Chalo Chalo

कालि गंगा को कालो पानी, कैलो कैलो-छैलो छैलो

Thu, 22 Nov 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला Updated Thu, 22 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kala Ganga to Black Water, Calo Calo-Chalo Chalo
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन जोरों पर है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कलाकारों द्वारा धमाल मचाया जा रहा है। कुमाऊंनी और नेपाली गीतों की धुन पर दर्शक भी पंडाल में नाचने को मजबूर हो रहे हैं। बुधवार शाम गोपुली त्वीं हिन झांवर ल्यायु गीत की धुन पर दर्शक थिरक उठे। मेले में बड़ी संख्या में खरीदार भी पहुंच रहे हैं। प्रसिद्ध गायक स्व.गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत गीत कालि गंगा को कालो पानी, कैलो कैलो-छैलो छैलो...ने भी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार रात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धौलीगंगा पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख चीफ इंजीनियर विक्रम सिंह थे। उन्होंने सीएसआर योजना के तहत उपमेलाधिकारी विपिन चंद मुनगली को 75 हजार रुपये का चेक दिया। लोहाघाट की पर्वतीय सांस्कृतिक कला समिति के टीम लीडर हेमराज बिष्ट और कुमाऊं लोकगीत कला केंद्र लोहाघाट की टीम ने कार्यक्रम की शुरुआत ओ नंदा सुनंदा तु दैंणि ह्वे जाए। प्रसिद्ध गायक सुरेश प्रसाद सुरीला और गोविंद दिगारी ने पहाड़ी एवं हिंदी गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। यहां पर बीडीसी सदस्य जानकी बुर्फाल, लीला बनंयाल, एनएचपीसी के सीनियर मैनेजर एसके श्रीवास्तव, प्रबंधक रजनीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को भी दिन में बड़ी संख्या में ऊनी कपड़ों के खरीदार पहुंचे। मेलार्थी भारतीय मेला स्थल पर सजी दुकानों के साथ ही नेपाल में लगी दुकानों से भी खरीदारी कर रहे हैं। झूलापुल पर दिन भी मेलार्थियों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलार्थियों को कानूनी जानकारी दी
जौलजीबी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जौलजीबी मेले में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया, इसमें जिला जज राजेंद्र जोशी ने कहा कि महिलाओं, किशोरों और आम नागरिकों को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर, सिविल जज जूनियर डिविजन डीडीहाट रवि रंजन ने भी कानूनी जानकारी दी। शिविर में डीजीसी राजस्व पृथ्वीराज सिंह बनकोटी, एडवोकेट रघुनाथ सिंह और कुंदन सिंह, रमेश कापड़ी, चंद्रशेखर कापड़ी, सुनील कापड़ी, मोहन चौंसाली, घनश्याम जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed