फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Yatris' affection meet ceremony to be held on 11 January

सोमनाथ में 11 जनवरी को होगा कैलाश यात्रियों का स्नेह मिलन समारोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kailash Yatris' affection meet ceremony to be held on 11 January
गुजरात का सोमनाथ मंदिर। - फोटो : PITHORAGARH
नोएडा समेत अन्य केंद्र...
विज्ञापन

सोमनाथ में 11 जनवरी को होगा कैलाश यात्रियों का स्नेह मिलन समारोह
समारोह में देश के 22 राज्यों के एक हजार कैलाश यात्री होंगे शामिल
कुमाऊं के रास्ते यात्रा करने वाले यात्रियों को सोमनाथ के दर्शन कराना है उद्देश्य
दिनेश अवस्थी
पिथौरागढ़। कुमाऊं के लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्नेह मिलन समारोह अगले साल 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में होगा। इस दौरान प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ में देश के 22 राज्यों के एक हजार कैलाश यात्री रात भर भगवान भोलेनाथ का जागरण करेंगे।
गुजरात के यात्रियों ने 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में कैलाश यात्रियों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया है। एक शाम सोमनाथ के संग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए देश भर से कैलाश यात्रा पर गए यात्रियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक आठ बार कैलाश यात्रा कर चुके कमलेश पटेल ने बताया कि समारोह में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों के यात्री शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वह और उनके सहयोगी अहमदाबाद में कैलाशी परिवार चला रहा है। इसमें यात्रियों की सेवा की जाती है। साथ ही अन्य लोगों को भी कैलाश यात्रा में जाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन

बकौल पटेल इस वर्ष से लिपुलेख दर्रे से कैलाश की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सामान पैकिंग के लिए किट बैग भी उपलब्ध कराए गए। गुजरात के यात्रियों को अहमदाबाद में और अन्य प्रांतों के यात्रियों को दिल्ली में यात्रा पर रवाना होने से पूर्व किट उपलब्ध कराए गए। यात्रियों को अब प्रतिवर्ष किट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्नेह मिलन समारोह का उद्देश्य कुमाऊं से कैलाश यात्रा पर गए यात्रियों को प्रथम ज्योर्तिलिंग सोमनाथ के दर्शन कराना है। यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था कैलाशी परिवार की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
923 लोगों ने किए इस साल कैलाश के दर्शन
इस वर्ष 18 दलों में कुल 949 यात्री कैलाश यात्रा में शामिल रहे। इनमें 746 पुरुष और 203 महिला यात्री थे। कुल 923 यात्रियों ने कैलाश की यात्रा की। गुजरात पहला राज्य था जिसके सर्वाधिक 137 यात्रियों ने कैलाश के दर्शन किए। दूसरे स्थान पर 128 यात्रियों के साथ यूपी रहा। तीसरे नंबर पर दिल्ली के 127 यात्री कैलाश यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed