फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Yatra route to Bundi is in perfect condition

बूंदी तक सही हालत में है कैलास यात्रा मार्ग

Tue, 19 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 19 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kailash Yatra route to Bundi is in perfect condition
कैलास यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग का जायजा लेने गई कुमाऊं मंडल विकास निगम की टीम मंगलवार को बूंदी पड़ाव पहुंच गई है। बूंदी तक यात्रा मार्ग सही हालत में है और कुछ स्थानों पर हल्की मरम्मत की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाए जाएंगे। अब टीम गाला, मालपा, गर्ब्यांग होते हुए गुंजी तक जाएगी। गुंजी से पहले यह लोग छोटा कैलास यात्रा मार्ग पर ज्योलिंगकांग को जाएंगे। वहां से गुंजी लौटकर फिर नाभीढांग का रुख करेंगे। यह टीम फिलहाल यात्रा पड़ावों और मार्गों की स्थिति का जायजा ले रही है।

विज्ञापन


टीम में निगम के अवर अभियंता जीवन पुनेठा, गिरीश भट्ट, प्लंबर देवबहादुर थापा समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। यह लोग पड़ावों में बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। यात्रा जून में शुरू होती है और यात्रा पड़ावों की व्यवस्था मई के अंत तक पूरी कर ली जाती है। इस बार यात्रा में 18 दलों के जाने का कार्यक्रम है, यदि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो दलों की संख्या भी बढ़ सकती है। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया के अनुसार यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बर्फबारी की संभावना अभी बरकरार
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मई के अंत तक बर्फबारी की संभावना रहती है, जबकि अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होने लगता है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में जून में ज्यादा बारिश होती है। बारिश के समय रास्तों के बहने का खतरा रहता है। यात्रा की अवधि ठीक मानसून में ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार शिविर में बनेगा नियंत्रण कक्ष
कैलास यात्रा के आधार शिविर धारचूला में नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा। यात्रा मार्ग की सभी सूचनाओं को नियंत्रण कक्ष में संकलित किया जाएगा और वहां से जिला नियंत्रण कक्ष को भेजा जाएगा। निगम मुख्यालय को भी यात्रा का रोज का अपडेट जारी किया जाएगा। आधार शिविर में नियंत्रण कक्ष हर साल स्थापित होता है।


अपर सचिव 21 को गुंजी में
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अपर सचिव जुगल किशोर पंत और उनके साथ कैबिनेट स्तर के दो अन्य सचिव 21 अप्रैल को कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव गुंजी का दौरा करेंगे। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि अधिकारियों का यह दल 21 अप्रैल को सुबह सात बजे हेलीकाप्टर से गुंजी पहुंचेगा। अफसरों के साथ आईटीबीपी के पूर्व महानिरीक्षक बीसी जोशी भी शामिल रहेंगे। यह लोग गुंजी से कालापानी तक वाहन से जाएंगे। कालापानी से फिर नाभीढांग तक जाएंगे। वापसी में अधिकारियों की टीम धारचूला में आईटीबीपी, जिला प्रशासन और कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। बैठक में यात्रा को सुगम और सुविधा संपन्न बनाने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैलास यात्रा मार्ग की स्थिति पर सारी रिपोर्ट अधिकारियों की टीम राज्यपाल को सौंपेगी। प्रदेश सरकार जून में यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed