{"_id":"58e7c6214f1c1bf8335b61c8","slug":"kailash-yatra-heavy-snowfall-on-the-pedestrian-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रा पैदल मार्ग पर भारी हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रा पैदल मार्ग पर भारी हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर पटी बर्फ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर यात्रा के पैदल मार्ग पर भारी हिमपात हो गया है। इससे यात्रा की तैयारियों में लगी एजेंसियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाएगा। पिछले एक हफ्ते से यात्रा मार्ग पर लगातार हिमपात हो रहा है। तीन दिन से यह रफ्तार ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में तीन दिनों से भारी हिमपात हो रहा है। अप्रैल में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले और दूसरे दल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छियालेख से लिपुलेख तक 40 किमी के दायरे में तीन से दस फुट तक बर्फ जमा हो गई है।
विज्ञापन
आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद एक टीम को लिपुलेख तक भेजा जाएगा। जो पूरे कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग की जानकारी प्राप्त कर रास्ते की वर्तमान स्थिति का पता लगाएगी। उन्होंने बताया कि मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन