फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash traveled to Dharchula, the 16th party

कैलाश यात्रियों का 16वां दल धारचूला पहुंचा

Thu, 31 Aug 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 31 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kailash traveled to Dharchula, the 16th party
धारचूला पहुंचे 16वें दल के कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर 16वें दल के सदस्य बृहस्पतिवार को आधार शिविर धारचूला पहुंच गए। इस दल को 13 अगस्त की देर रात आई आपदा के बाद सिर्खा पड़ाव से वापस धारचूला बुलाया गया और बाद में हेलीकॉप्टर से यात्रियों को गुंजी तक छोड़ा गया।

विज्ञापन


11 महिलाओं सहित 46 यात्रियों वाले इस दल के कैलाश दर्शन को लेकर पहले संशय बना था। कैलाश दर्शन से उत्साहित यात्रियों ने कहा कि यह यात्रा विषम हालत में पूरी हो गई। जिला प्रशासन, आईटीबीपी और कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग पर यात्रियों ने आभार जताया।
विज्ञापन


यात्रियों ने कहा कि 1998 के बाद फिर से मालपा में हादसा होना आत्मबल को तोड़ने वाली घटना थी, लेकिन प्रशासन के इंतजाम ने लोगों की इच्छा को पूरा कर दिया। दल में शामिल गुजरात के दंपति सुनील पटेल और दीपिका पटेल ने इस बार की यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए अगले साल फिर आने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं बार यात्रा पर गए कोलकाता निवासी डा. निरंजन ने बताया कि इस बार भोलेनाथ की इच्छा से ही सभी सदस्य यात्रा पूरी कर पाए हैं। यात्राधिकारी आरसी जोशी एवं प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2017 के अंतिम 18वें दल के 34 यात्री बृहस्पतिवार को लिपुलेख से तिब्बत के तकलाकोट में प्रवेश कर चुके हैं तथा सत्रहवां दल कैलाश परिक्रमा पर है। 16वें दल के यात्री शुक्रवार को पिथौरागढ़ होते हुए जागेश्वर को रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed