फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash route will take stock of the team in April

कैलाश मार्ग का जायजा लेने अप्रैल में टीम जाएगी

Sat, 18 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Kailash route will take stock of the team in April
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लेने के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम की टीम अप्रैल में जाएगी। मार्च में बर्फ गिरने की संभावना रहती है। इस कारण टीम को मौसम सुधरने के बाद ही भेजा जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बूंदी से आगे के इलाके में इस समय बर्फ जमा है।

विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि जून प्रथम सप्ताह में यात्रा शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कर दिया जाएगा। बताया कि यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण इस समय जारी हैं। पंजीकरण बंद होने के बाद ही पता चलेगा कि इस बार कितने लोगों ने यात्रा पर जाने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि निगम की पहली जिम्मेदारी यात्रा पड़ावों की व्यवस्था को ठीक रखना और यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना है। यात्रा मार्ग का जायजा लेने के बाद केएमवीएन अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजेगा और खराब रास्तों की तत्काल मरम्मत के लिए कहा जाएगा, ताकि सामान के ढुलान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि इस बार भी यात्रियों के भोजन का मीनू पिछले बार की तरह ही रखा जाएगा। उनको हर पड़ाव पर कुमाऊंनी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


इस बीच विदेश मंत्रालय के स्तर पर जल्दी ही एक और बैठक होगी। उसी बैठक में जिला प्रशासन और केएमवीएन को यात्रा की व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश जारी हो जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि अब चुनाव परिणाम के बाद ही यह बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed