{"_id":"575ee7d64f1c1b7d3f11c447","slug":"kailash-didihat-team-welcomes-travelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों के दल का डीडीहाट में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों के दल का डीडीहाट में स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्रियों ने खाया चुड़कानी भात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे प्रथम दल के 55 यात्रियों का जोश और उल्लास सोमवार को देखने लायक था।
दोपहर भोजन के लिए डीडीहाट पर्यटक आवासगृह पहुंचे सभी यात्रियों के मन में कैलास पर्वत के दर्शन और मानसरोवर झील में स्नान की इच्छा साफ झलक रही थी। यात्रियों ने आज सुबह अल्मोड़ा से चलने के बाद कुमाऊं की पहाड़ियों के नजारे को देखकर यात्रियों की थकान दूर हो गई। केएमवीएन के पर्यटक आवासगृह में जब यात्रियों को कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए तो वह उन व्यंजनों के बारे में जानकारी हासिल करने लगे। दोपहर भोजन में यात्रियों को भट का चुड़कानी, पहाड़ी चावलों से बनी खीर, रायता, पुदीने की चटनी परोसी गई।
पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या और उनके स्टाफ ने यात्रियों का स्वागत किया। दल में आठ महिलाएं भी हैं। दल के लायजन आफीसर तेंद्र सरकार में प्रशासनिक अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि दल में कई राज्यों के यात्री हैं। सभी में कैलास पर्वत के दर्शन की प्रबल इच्छा है। दल में सबसे ज्यादा उम्र के राजस्थान निवासी 68 वर्षीय उमेद सिंह भाला ने कहा कि इस उम्र में कैलास दर्शन के लिए मोक्ष की प्राप्ति जैसा है। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से यात्रा के लिए आवेदन कर रहे थे लेकिन इस बार मौका मिल गया। दल में सबसे कम उम्र के राजस्थान के ही 23 वर्षीय दीपक राणा ने कहा कि उनको प्रथम दल के सबसे कम उम्र का यात्री होने का गौरव मिला है।