फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   juvenile absconding Crime Theft

Pithoragarh News: सोना चोरी का आरोपी किशोर पुलिस संरक्षण से फरार

Tue, 14 Mar 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
juvenile absconding
Crime
Theft
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नानासैम, मुनस्यारी बाजार और प्राथमिक विद्यालय तल्ला घोरपट्टा में चोरी के मामले में गिरफ्तार दो किशोरों में से एक किशोर अल्मोड़ा से पुलिस संरक्षण से फरार हो गया है। पुलिस फरार किशोर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


नानासैम में नौ मार्च की रात त्रिलोक सिंह के घर के ताले तोड़कर गहने, लैपटॉप, पॉवर बैंक, जैकेट सहित डेढ़ लाख मूल्य का सामान चोरी हुआ था। इसके अलावा मन्नू मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोर पॉवर बैंक, केबल, डीबीआर सहित 80 हजार का सामान और पंचाचूली रेस्टोरेंट के ताले तोड़कर खाद्य सामग्री, नकदी सहित 20 हजार मूल्य का सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन


चोरों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला घोरपट्टा बूंगा में भी धावा बोला। स्कूल से चोरी हुए सामान की पुलिस जानकारी जुटा रही है। इस मामले में पुलिस ने 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में दो किशोरों की संलिप्तता पाई गई थी जिसके बाद पुलिस ने 11 मार्च को अल्मोड़ा से दो किशोरों को पकड़ा था जो हल्द्वानी भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सामान और सोना बरामदगी के लिए उन्हें 12 मार्च को अल्मोड़ा ले गई थी। 13 मार्च को इनमें से एक किशोर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि एक किशोर फरार हुआ है जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed