{"_id":"5a21849c4f1c1b4c528b6e93","slug":"just-a-week-later-the-bus-raged","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते बाद पहुंची बस, भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते बाद पहुंची बस, भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
अनियमित बस संचालन को लेकर प्रदर्शन करते थल के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से मदकोट को जाने वाली रोडवेज बस शुक्रवार को पूरे एक हफ्ते बाद यहां पहुंची। बस के अनियमित संचालन से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि यह बस सेवा लोगों को धोखा देने के लिए चलाई जा रही है। रोडवेज की यह बस सेवा देहरादून से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, थल, नाचनी, मुनस्यारी होते हुए मदकोट के लिए संचालित होती है। इस रूट पर नियमित बस सेवा के लिए चार बसें तय की गई थी, लेकिन अब सिर्फ एक बस का संचालन हो रहा है। यह बस भी एक हफ्ते में यहां पहुंच पाई।
विज्ञापन
बताया गया कि रोडवेज के पास बसों की कमी होने के कारण नियमित बसों का संचालन नहीं हो रहा है। एक ही बस को मदकोट से देहरादून और देहरादून से मदकोट तक लाया, ले जाया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष बलवंत सत्याल ने कहा कि इस बस के इंतजार में कई यात्री रहते हैं। इसके संचालन का कोई दिन और समय तय न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से कहा कि यदि बस का नियमित संचालन संभव नहीं है तो उसे बंद कर दिया जाए। व्यापार संघ अध्यक्ष ने इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी सी रविशंकर को भी दी है। डीएम ने कहा कि रोडवेज के अधिकारियों को बस के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन में मनोज खर्कवाल, वसीम अहमद, सुनील गुप्ता, भूपाल सिंह मेहता, खड़क सिंह, बॉबी कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन