{"_id":"66f052402b5e8e0b710c8499","slug":"jummas-sick-woman-was-brought-back-12-km-on-foot-and-taken-to-the-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-118251-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जुम्मा की बीमार महिला को पैदल 12 किमी पीठ पर लाकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जुम्मा की बीमार महिला को पैदल 12 किमी पीठ पर लाकर पहुंचाया अस्पताल
Sun, 22 Sep 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
जुम्मा से बीमार महिला को पीठ पर लाद कर लाते सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह धामी। स्रोत: ग्रामीणजुम
धारचूला (पिथौरागढ़) । पीएमजीएसवाई की एलागाड़-जुम्मा सड़क पिछले दो माह से बंद होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। जुम्मा गांव की एक महिला को 12 किलोमीटर पीठ पर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
शनिवार दिन में ग्राम पंचायत जुम्मा के तोक रौड़ा निवासी कीड़ी देवी (46) पत्नी कल्याण सिंह के पेट में अचानक से दर्द उठ गया। महिला की पीड़ा देख परिजनों ने उन्हें लगभग 10 किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। वहां से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह धामी ने उन्हें अपनी पीठ में दो किमी तक ढोकर उबड़-खाबड़ मार्ग से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद बीमार महिला को परिजन वाहन से सीएचसी धारचूला पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बीमार महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने सहयोग के लिए पवन सिंह धामी का आभार जताया है।
बता दें कि मानसून काल में हिलवेज कंपनी के सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते पीएमजीएसवाई की एलागाड़-जुम्मा सड़क 500 मीटर क्षतिग्रस्त हो गई है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने कई बार हिलवेज से सड़क सुधारीकरण का अनुरोध किया। हिलवेज कंपनी के अधिकारियों ने मानसून काल के बाद कार्य किए जाने का आश्वासन दिया है। एलागाड़ से जुम्मा सड़क के बीच में सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह धामी का पिकअप वाहन फंसा है। वह अपने वाहन से बीमार लोगों, ग्रामीणों का राशन और गैस सिलिंडर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।