फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Joint military exercise of India-Nepal Army from today in Pithoragarh

Pithoragarh News: भारत-नेपाल सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से पिथौरागढ़ में

Wed, 22 Nov 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Nov 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Joint military exercise of India-Nepal Army from today in Pithoragarh
बनबसा (चंपावत)। पिथौरागढ़ के वड्डा में बृहस्पतिवार से एक महीने तक भारत- नेपाल सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास होगा। नेपाल सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव सिंह सिजापति के नेतृत्व में नेपाली सेना का दल बुधवार सुबह बनबसा पहुंचा। कुमाऊं रेजीमेंट की आठवीं बटालियन के मेजर अशोक कपूर ने बनबसा में नेपाल सेना के दल की अगवाई की। इसके बाद नेपाली सेना का दल पिथौरागढ़ रवाना हो गया। नेपाली सेना के दल में 23 अधिकारी, 24 जेसीओ, 286 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़। संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए नेपाल सेना के जवान पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त सैन्य अभ्यास 24 नवंबर से सात दिसंबर तक होगा। नेपाल सेना के जवानों के यहां पहुंचने पर उनका अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। नेपाल के जवान भारतीय सेना के जवानों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने के बाद आठ दिसंबर को वापस लौटेंगे। इससे पूर्व भारत-नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास वर्ष 2018 और 2021 में हुआ था। इन संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के जवानों ने युद्ध कौशल, आतंकवाद से निपटने और आपदा नियंत्रण की तकनीक का आदान-प्रदान किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed