{"_id":"6a47f04dbd6f9298d008dbd9","slug":"jms-didihat-won-the-final-league-match-for-the-47th-time-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-143801-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जेएमएसस डीडीहाट ने 47 रनों से जीता अंतिम लीग मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जेएमएसस डीडीहाट ने 47 रनों से जीता अंतिम लीग मुकाबला
Fri, 03 Jul 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सोरघाटी प्रीमियर लीग सीजन-2 के आखिरी लीग मुकाबले में जेएमएस डीडीहाट ने शानदार खेल दिखाते हुए 47 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस अहम मुकाबले में अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम की जीत की राह आसान करने वाले धर्मेंद्र खोलिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जेएमएस डीडीहाट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सौरभ मेहरा के 59 रन और धर्मेंद्र खोलिया के 58 रनों के योगदान से जेएमएस डीडीहाट ने निर्धारित 20 ओवरों में 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेवरिक्स थंडर 9 विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने जेएमएस की टीम को बधाई दी। अंतिम लीग मुकाबले में अंपायर बॉब चंद व हिमालय धामी, स्कोरर गौरव जोशी रहे। मैच का आंखों देखा हाल करन सिंह थापा और प्रकाश ने सुनाया।
विज्ञापन
यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप सिंह बिष्ट आयोजन मंडल के सदस्य नीरज सोन, नरेश भंडारी, भूपेश बिष्ट, सौरभ मेहता, मोहित, लक्ष्मण सिंह, प्रशांत भैसोड़ा आदि थे।